JFC को हटाने वाले फैसले पर एआइएफएफ ने जारी किया बयान, 12 अगस्त तक का दिया अल्टीमेटम

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर FC

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने जमशेदपुर एफसी को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) से हटने के अपने फैसले पर पुनर्विचार के लिए दी गई समय सीमा बढ़ा दी है. टाटा स्टील के स्वामित्व वाले इस क्लब को अपने रुख पर विचार करने के लिए अब 12 अगस्त तक का समय दिया गया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआइएफएफ) ने गुरुवार को जमशेदपुर एफसी को इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) से हटने के अपने फैसले पर पुनर्विचार के लिए दी गयी समय सीमा बढ़ा दी. टाटा स्टील के मालिकाना हक वाले इस क्लब को अपने रुख पर विचार करने के लिए 12 अगस्त तक का समय दिया गया है. यह फैसला यहां एआइएफएफ की कार्यकारी समिति की बैठक में किया गया. बैठक में सदस्यों ने नये क्लब आधारित व्यावसायिक मॉडल को अपनाने के बाद चार सितंबर से शुरू होने वाले आइएसएल सत्र की तैयारियों की समीक्षा की.

बैठक के बाद महासंघ ने कहा कि एआइएफएफ ने जेएफसी को फैसले पर दोबारा सोचने के लिए समय सीमा बढ़ाकर 12 अगस्त 2026 कर दी है. कार्यकारी समिति ने नये क्लब आधारित व्यावसायिक मॉडल को अपनाने के बाद इंडियन सुपर लीग 2026-27 सत्र की तैयारियों की भी समीक्षा की. सदस्यों को सत्र की संचालन योजना में हिस्सा लेने वाले क्लबों और महासंघ की प्रगति के बारे में जानकारी दी गयी.

टाटा समूह ने साफ कर दिया है कि आइएसएल से जेएफसी का हटना एक पहले से सोचा-समक्षा रणनीतिक फैसला था जिससे कि कंपनी जमीनी स्तर पर फुटबॉल विकास के अपने मुख्य मकसद पर वापस लौट सके. आइएसएल से हटने का मामला टाटा समूह ने साफ कर दिया है कि आइएसएल से जेएफसी का हटना एक पहले से सोचा-समझा रणनीतिक फैसला था जिससे कि कंपनी जमीनी स्तर पर फुटबॉल विकास के अपने मुख्य मकसद पर वापस लौट सके.

टाटा समूह के हर सुझाव का स्वागत करेगा एआइएफएफ : कल्याण चौबे

एआइएफएफ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने टाटा समूह से आइएसएल से जमशेदपुर एफसी को हटाने के 'चौंकाने वाले' फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है. उन्होंने उम्मीद जताई कि टाटा समूह अपने फैसले पर पुनर्विचार करेगा. चौबे ने कहा कि एआइएफएफ चाहता है कि टाटा फुटबॉल से जुड़ा रहे, खासकर शीर्ष स्तर की सीनियर फुटबॉल में उनकी मौजूदगी बनी रही.

एआइएफएफ की अपील से अगर उनके फैसले में बदलाव आ सकता है तो खिलाड़ियों और भारतीय फुटबॉल के हित में हम उनसे अनुरोध करते हैं कि वे शीर्ष लीग में बने रहें. एआइएफएफ उनके हर सुझाव का स्वागत करेगा और बेहतर परिणाम के लिए उन्हें लागू करने के लिए तैयार है. उन्हें लगता है कि यह निदेशक मंडल किसी और मुद्दे के कारण यह निर्णय लिया है.


विज्ञापन
भूमि शर्मा

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola