राज्यपाल संतोष गंगवार ने माइकल जॉन ऑडिटोरियम में 13वें हस्तकरघा दिवस का किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

सलामी देते राज्यपाल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन प्रेक्षागृह में 13वें हस्तकरघा दिवस का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने हस्तकरघा शिल्पकारों के प्रयासों की सराहना की और इसे समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा बताया.

विज्ञापन

जमशेदपुर: वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन की ओर से शुक्रवार को शहर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन प्रेक्षागृह में 13वां हस्तकरघा दिवस आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने पूर्वाह्न 11 बजे दीप प्रज्वलित कर किया.

विज्ञापन
Image

हस्तकरघा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत: राज्यपाल

इससे पूर्व प्रेक्षागृह पहुंचने पर राज्यपाल को जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान जिला के तमाम वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. राज्यपाल संतोष गंगवार शुक्रवार को शहर में कुल चार अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं. उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने हस्तकरघा शिल्पकारों के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि हस्तकरघा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है.

जैसी संस्थाएं बुनकरों के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए सराहनीय कार्य कर रही हैं. समारोह के दौरान स्थानीय बुनकरों द्वारा तैयार उत्कृष्ट वस्त्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई. कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola