बहरागोड़ा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, डोमजुड़ी में पसरा मातम
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
ओड़िशा के जामशोला में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बहरागोड़ा के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से डोमजुड़ी गांव में शोक की लहर है।
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के डोमजुड़ी गांव निवासी 26 वर्षीय मनोरंजन ओझा की गुरुवार रात ओड़िशा के जामशोला में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वह स्व तारापद ओझा के पुत्र थे. हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. जानकारी के अनुसार, मनोरंजन बाइक से जामशोला स्थित एक लाइन होटल में काम करने जा रहे थे.
इसी दौरान रात करीब आठ बजे जामशोला पुराने चेक पोस्ट के समीप एनएच पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.
घटना की सूचना मिलने पर ओड़िशा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है. असमय मौत की खबर से गांव में मातम पसरा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए