बाइक से ड्यूटी जा रहे बहरागोड़ा के युवक की हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ओडिशा के जामशोला में अज्ञात वाहन की टक्कर से बहरागोड़ा के युवक की दर्दनाक मौत। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू की। गांव में शोक की लहर।

विज्ञापन

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के डोमजुड़ी गांव निवासी 26 वर्षीय मनोरंजन ओझा की गुरुवार रात ओडिशा के जामशोला में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वह स्वर्गीय तारापद ओझा के पुत्र थे. हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मनोरंजन ओझा बाइक पर सवार होकर जामशोला स्थित एक लाइन होटल में काम करने जा रहे थे. रात करीब आठ बजे जामशोला पुराने चेक पोस्ट के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. मौके पर उनकी मौत हो गयी.

घटना की सूचना मिलते ही ओडिशा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है. युवा मनोरंजन की अचानक हुई मौत से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola