Jamshedpur News : कदमा : नाबालिग साली के साथ किया दुष्कर्म, गया जेल

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 03 Apr 2026 11:06 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : कदमा शास्त्रीनगर में बहन के घर आयी नाबालिग के साथ उसके जीजा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. वह सुरक्षागार्ड का काम करता है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

कदमा शास्त्रीनगर में बहन के घर आयी नाबालिग के साथ उसके जीजा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. वह सुरक्षागार्ड का काम करता है. घटना गत 29 मार्च की है. पीड़िता भागलपुर की रहने वाली है. गुरुवार की देर शाम पीड़िता ने मामले की शिकायत कदमा थाना में की. शिकायत मिलने पर कदमा थाना की पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

जानकारी के अनुसार गत 29 मार्च को पीड़िता घर में अकेली थी. इसी का फायदा उठाकर जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी घरवालों को देने पर जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता ने घरवालों को इसकी जानकारी दी. लेकिन घरवाले मामले की शिकायत पुलिस से नहीं करना चाहते थे. जिसके बाद पीड़िता ने खुद हिम्मत दिखायी और थाना में जाकर शिकायत की. पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. पीड़िता की मेडिकल जांच करायी जायेगी.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola