जुगसलाई : फायरिंग मामले में भाकुड़ के दो सहयोगी हिरासत में

Updated at : 18 Feb 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
जुगसलाई : फायरिंग मामले में भाकुड़ के दो सहयोगी हिरासत में

जुगसलाई : फायरिंग मामले में भाकुड़ के दो सहयोगी हिरासत में

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी में रविवार की रात शराब के नशे में हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी खुर्शीद उर्फ भाकुड़ के दो साथियों को हिरासत में लिया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कुछ जगहों पर छापेमारी की है. पुलिस भाकुड़ के परिवार के लोगों से पूछताछ की है. हालांकि उसके बारे में परिजनों से कोई जानकारी नहीं मिली है.

बता दें कि रविवार को फायरिंग में इरशाद गोली लगने से घायल हो गया था. इरशाद की मां फरहाना खातून के बयान पर खुर्शीद उर्फ भाकुड़, मुर्शीद और निजाम के खिलाफ फायरिंग करने का केस दर्ज किया गया है. इधर घायल इरशाद की स्थिति में सुधार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola