Jamshedpur News : जुगसलाई : 201 रुपये की प्रतिबंधित कफ सिरप 500 में बेचते थे दुकानदार

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 10 Apr 2026 1:26 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : जुगसलाई में जब्त 20 पेटी प्रतिबंधित कफ सिरप ऑनरेक्स को रांची से जमशेदपुर लाने के बाद शहर और पड़ोस के जिले के अलग-अलग दुकानों में भेजने की तैयारी थी.

विज्ञापन

शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिबंधित कफ सिरप को भेजने की थी तैयारी

ट्रांसपोर्ट मैनजर को पुलिस ने पूछताछ के बाद भेजा जेल, अन्य की तलाश जारी

Jamshedpur News :

जुगसलाई में जब्त 20 पेटी प्रतिबंधित कफ सिरप ऑनरेक्स को रांची से जमशेदपुर लाने के बाद शहर और पड़ोस के जिले के अलग-अलग दुकानों में भेजने की तैयारी थी. प्रतिबंधित कफ सिरप ऑनरेक्स (100 एमएल) की बोतल पर 201 रुपये एमआरपी लिखा हुआ है. जबकि इसे पांच सौ रुपये में दुकानदार बेचते थे. प्रतिबंधित कफ सिरप को मूल रूप से नशा के लिए प्रयोग में लाया जाता है. जिस कारण से इस प्रतिबंधित कफ सिरप की डिमांड काफी ज्यादा है. प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार बोलबम ट्रांसपोर्ट के मैनेजर शशिकांत मिश्रा को जुगसलाई पुलिस ने पूछताछ के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया है. शशिकांत मिश्रा ने पुलिस को इसमें शामिल कुछ अन्य लोगों के नाम भी बताये हैं. जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. कफ सिरप की सप्लाई किन-किन दुकानों में की जाती थी, उसकी जानकारी भी पुलिस औषधि निरीक्षक के साथ मिलकर जुटा रही है.

इस मामले में जुगसलाई थाना के सब इंस्पेक्टर आलोक कुमार के बयान पर बोलबम ट्रांसपोर्ट के मैनेजर शशिकांत मिश्रा और अन्य के खिलाफ केस कराया गया है. थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी ने बताया कि इस मामले में कुछ और भी लोग शामिल हैं. जिसके नाम के बारे में जानकारी मिली है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. सही पाये जाने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात जुगसलाई नया बाजार स्थित बोलबम ट्रांसपोर्ट कार्यालय में छापेमारी कर पुलिस ने 20 पेटी (4796 बोतल) प्रतिबंधित कफ सिरप ऑनरेक्स बरामद किया था. जिसकी कीमत 966394 रुपये बतायी गयी.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola