जुगसलाई- बागबेड़ा में उत्पाद विभाग ने की छापेमारी, एक गिरफ्तार

जुगसलाई- बागबेड़ा में उत्पाद विभाग ने की छापेमारी, एक गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network
जमशेदपुर के जुगसलाई और बागबेड़ा में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर 290 लीटर अवैध शराब जब्त की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पांच लोगों पर केस दर्ज हुआ है।
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर जुगसलाई व बागबेड़ा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध शनिवार की रात को छापेमारी की. इस दौरान बागबेड़ा वायरलेस मैदान के समीप अवैध चुलाई शराब काफी मात्रा में जब्त की गयी. बागबेड़ा थाना के पीछे स्थित गुरुद्वारा मैदान के समीप पार्वती देवी के घर से अवैध चुलाई शराब की बरामदगी की गयी. वहीं, टीम ने जुगसलाई खटीक मोहल्ला व दुखु मार्केट के सामने स्थित अवैध चुलाई शराब शराब जब्त की. पुलिस ने जुगसलाई से अवैध चुलाई शराब बिक्री कर रहे गोपाल राय को गिरफ्तार किया गया. विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि टीम ने बागबेड़ा व जुगसलाई में छापेमारी कर करीब 290 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की. इन मामलों में उत्पाद अधिनियम के तहत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










