160 KM रेंज, क्रूज कंट्रोल.... Avore EX1 इलेक्ट्रिक बाइक की वो 5 चीजें, जो खरीदने से पहले जरूर देखें

Updated:
विज्ञापन
एवोर EX1 इलेक्ट्रिक बाइक (Pic: Avore)

एवोर EX1 इलेक्ट्रिक बाइक (Pic: Avore)

एवोर ने भारतीय ईवी मार्केट में एक्स रेंज के साथ कदम रखा है. क्या आप एवोर EX1 ई-बाइक खरीदने की सोच रहे हैं? तो इसकी कीमत, 160km की रेंज, क्रूज कंट्रोल और खास फीचर्स के बारे में जानना ज़रूरी है.

विज्ञापन

अहमदाबाद की वाहन निर्माता कंपनी एवोर (Avore) इलेक्ट्रिक ने अपनी एक्स रेंज के साथ इंडियन ईवी मार्केट में एंट्री मारी है. हाल ही में कंपनी ने 3 अलग-अलग वेरिएंट को मार्केट में लॉन्च किया है, जिसमें EX1, EX2 और EX2S शामिल हैं. इसमें ईएक्स1 एवोर का शुरुआती यानि बेस वेरिएंट है, जबकि ईएक्स2 मिड और ईएक्स2एस टॉप है. यदि आपका दिमाग भी इस ई-बाइक की ओर घूम गया है और इसका टॉप वेरिएंट EX1 खरीदने के मूड में हैं, तो उससे पहले इसके बारे में जानना जरूरी है. इस आर्टिकल में हम उन 5 चीजों के बारे में बताएंगे, जो आपको एवोर इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने से पहले जान लें. 

एवोर EX1 ई-बाइक की कीमत कितनी है?

एवोर EX1 इलेक्ट्रिक बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपये है, जो इसे ईएक्स लाइनअप के तीनों वेरिएंट में से किफायती मॉडल बनाती है. इस ई-बाइक की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसे 799 रुपये देकर बुक किया जा सकता है. इस मोटरसाइकिल की डिलीवरी आने वाले महीनों में स्टार्ट होने की उम्मीद है. कंपनी ने इसके लिए आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. 

एवोर EX1 की बैटरी, रेंज और कैपेसिटी कैसी है?

EX1 में 3.24kWh की बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जो ईएक्स रेंज में सबसे छोटी है. इसपर एवोर का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह इलेक्ट्रिक बाइक 160 किलोमीटर तक चल सकती है, जो इसकी IDC रेंज है. इसके साथ 70 वाट का चार्जर आता है, जिसे 20 से 80 पर्सेंट चार्ज होने में लगभग 3 घंटे का समय लगता है.

एवोर EX1 का पीक पावर कितना है?

एवोर EX1 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 7.5 किलोवाट की ज्यादा पावर वाला मोटर लगा है, जिसका पावर चेन फाइनल ड्राइव के माध्यम से पिछले व्हील तक भेजी जाती है. इसपर कंपनी का दावा है कि इस ई-बाइक की मैक्सिमम स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा है. इतना ही नहीं, सिर्फ 3.2 सेकंड में यह 0 से 40 kmph की स्पीड पकड़ सकती है. इसमें अलग-अलग राइडिंग मोड दिए गए हैं, जिसमें इको, सिटी और स्पोर्ट शामिल हैं. 

एवोर EX1 क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं?

EX1 में 7 इंच का सेगमेंटेड एलसीडी डिस्प्ले और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है. इसमें कनेक्टेड फीचर्स के तौर पर जियोफेसिंग, क्रैश अलर्ट और प्रेडिक्टिव हेल्थ ट्रैकिंग शामिल हैं. अन्य फीचर्स में हिल होल्ड असिस्ट, क्रूज कंट्रोल और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम शामिल हैं. 

एवोर EX1 कितने कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है?

एवोर EX1 को कंपनी ने 3 अलग-अलग सिंगल-टोन कलर के साथ लॉन्च की है, जिसमें स्टारलिट ब्लू, मेटियोर रेड और स्टेलर ब्लैक शामिल हैं. कंपनी इस बाइक के साथ-साथ 5 साल/60 हजार किलोमीटर की वारंटी दे रही है.

ये भी पढ़ें:रॉयल एनफील्ड ने जुलाई 2026 में मचाया धमाल, बेच डाली 1,18,232 लाख बाइक्स


विज्ञापन
शिवांश शेखर

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola