जयहिंद लीग कम नाक आउट फुटबॉल: बालीजोरी ने सारसमाल को 2-1 से किया पराजित

दोनों टीम के साथ फोटो सेशन कराते अतिथिगण। | Prabhat Khabar Network
झारसुगुड़ा में आयोजित जयहिंद फुटबॉल प्रतियोगिता में बालीजोरी ने सारसमाल को 2-1 से हराकर नॉक आउट में जगह बनाई। शक्ति कुम्हार रहे मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी।
झारसुगुड़ा: स्थानीय मनमोहन एमई स्कूल के मैदान में चल रही जय हिंद लीग कम नाक आउट फुटबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में स्पोर्ट्स क्लब बालीजोरी ने 2-1 से वीर सिंह क्लब सारसमाल को हरा कर नॉक आउट में जगह बनाई है. मैच के पहले हाफ में बालीजोरी की ओर से गोल कर 1-0 की बढ़त ली गयी थी वहीं सेकेंड हाफ में सारसमाल की ओर से गोल कर मैच बराबरी पर आग गया था.
लेकिन मैच के अन्तिम समय में बालीजोरी की ओर से गोल कर टीम ने मैच जीत लिया. मैच का संचालन रैफरी कार्तिक दास ने किया था.वहीं मैच रैफरी के रुप में संजय किसान उपस्थित थे.
मैच में मुख्य अतिथि के रुप में सीए महेंद्र केडिया ने अंश ग्रहण कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के साथ मैच के श्रेष्ठ खिलाड़ी बालीजोरी के शक्ति कुम्हार को ट्राफी दे कर सम्मानित किया.इस अवसर पर जयहिंद क्लब के मुख्य मोहन मिश्रा व अन्य सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










