ग्राम पंचायत विकास योजना को प्रभावी तरीके से तैयार करने की ट्रेनिंग दी गयी

प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देते मास्टर ट्रेनर | Prabhat Khabar Network
बहरागोड़ा में ग्राम पंचायत विकास योजना को प्रभावी बनाने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इसमें जनभागीदारी और योजनाओं के सही क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।
वरीय संवाददाता,जमशेदपुर
बहरागोड़ा प्रखंड परिसर में दो दिवसीय ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया. इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद ग्राम पंचायत विकास योजना को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से तैयार करने की प्रक्रिया से प्रतिभागियों को अच्छी तरह अवगत कराना था. प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के निर्माण में आम जनता की सक्रिय भागीदारी, ग्राम सभा की महत्वपूर्ण भूमिका, गांव की स्थानीय प्राथमिकताओं व समस्याओं की पहचान करने तथा विकास योजनाओं के सही निर्धारण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गयी. इस अवसर पर मास्टर ट्रेनरों ने कहा कि जब तक गांव के विकास में स्थानीय लोगों की भागीदारी नहीं होगी, तब तक योजनाओं का वास्तविक लाभ धरातल पर नहीं पहुंच सकता. प्रशिक्षण शिविर का संचालन मास्टर ट्रेनर अजय कुमार मिश्रा, कान्हू मुर्मू, राकेश चंद्र मुर्मू और सिनगो मुर्मू द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. उन्होंने प्रतिभागियों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से योजना निर्माण की हर बारीकी को समझाया. इस दौरान प्रतिभागियों ने सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा को दूर किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दशमत सोरेन
दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










