पटना: मद्य निषेध विभाग ने बाढ़ में छापेमारी, घर से 340 लीटर शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मद्य निषेध की छापेमारी में बरामद शराब और एक तस्कर गिरफ्तार

मद्य निषेध की छापेमारी में बरामद शराब और एक तस्कर गिरफ्तार

बाढ़ में अवैध शराब के खिलाफ मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई है. दयाचक मोहल्ले में गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी में घर से 340 लीटर शराब और बियर जब्त की गई है. पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Barh Madya Nishedh Vibhag Raid : बाढ़ में शराबबंदी कानून को लागू कराने को लेकर प्रशासन लगातार सख्त नजर आ रहा है. इसी कड़ी में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है. इस छापेमारी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके घर से अंग्रेजी शराब और बियर का बड़ा स्टॉक जब्त किया गया है.

जानकारी के अनुसार विभाग को सूचना मिल रही थी कि बाढ़ के दयाचक मुहल्ले में एक मकान के अंदर अवैध तरीके से शराब का भंडारण किया जा रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने इसकी जांच कराई और पुष्टि होने के बाद तुरंत छापेमारी की योजना बनाई.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने तय रणनीति के तहत दिलीप कुमार के घर पर छापा मारा. जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, इलाके में हलचल मच गई. घर की तलाशी के दौरान टीम को शराब मिली. मौके से ही दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.

अंग्रेजी शराब और बियर का बड़ा जखीरा बरामद

निरीक्षक के मुताबिक, तलाशी के दौरान करीब 195 लीटर अंग्रेजी शराब और 145 लीटर बियर बरामद की गई. कुल मिलाकर लगभग 340 लीटर शराब जब्त की गई है. इतनी मात्रा में शराब मिलने से साफ है कि यहां से लंबे समय से अवैध कारोबार चल रहा था.

घर से ही चल रहा था अवैध धंधा

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी अपने घर को ही शराब के गोदाम की तरह इस्तेमाल कर रहा था. यहीं से वह अवैध तरीके से शराब की सप्लाई करता था. हालांकि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इसकी जांच अभी जारी है.

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शराब की खेप किन रास्तों से यहां तक पहुंच रही थी.

आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने साफ कहा है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. विभाग की ओर से लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.


विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन