ब्लू बेल्स इंग्लिश हाई स्कूल में फ्रेशर्स पार्टी आयोजित, रुचि मिस व आयुष बने मिस्टर फ्रेशर

Updated:
विज्ञापन
मानगो स्थित ब्लू बेल्स इंग्लिश हाई स्कूल में सत्र 2026-27 के कक्षा 11वीं नया एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों के स्वागत में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा फ्रेशर्स वेलकम पार्टी का आयोजन किया गया. | Prabhat Khabar Network

रुचि व आयुष के साथ टीचर्स

जमशेदपुर के ब्लू बेल्स इंग्लिश हाई स्कूल में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन हुआ. रुचि महतो मिस फ्रेशर और आयुष राय मिस्टर फ्रेशर चुने गए. जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

जमशेदपुर के मानगो स्थित ब्लू बेल्स इंग्लिश हाई स्कूल में सत्र 2026-27 के कक्षा 11वीं नया एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों के स्वागत में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा फ्रेशर्स वेलकम पार्टी का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ नये विद्यार्थियों को पौधे भेंट कर किया गया. इसके बाद विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी. प्रतिभा और आत्मविश्वास के आधार पर रुचि महतो को मिस फ्रेशर व आयुष राय को मिस्टर फ्रेशर चुना गया. समारोह को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल मधु मिश्रा ने स्कूल को संस्कार व अनुशासन की पाठशाला बताया. वहीं अध्यक्ष सरवन सिंह ने नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के महत्व पर बल दिया. हेडमिस्ट्रेस रीना राय ने छात्रों को निरंतर परिश्रम का आह्वान किया. मौके पर कोषाध्यक्ष जसपाल सिंह, किरण चाणे, कमेटी सदस्य सूरज सिंह और सभी शिक्षक उपस्थित थे.


विज्ञापन
Sandeep

लेखक के बारे में

By Sandeep

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola