Jsca under 19 inter district cricket tournament : रांची ने देवघर को चार विकेट से दी मात

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 11 Jan 2026 8:30 PM

विज्ञापन

रांची की टीम ने जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता (एलीट ग्रुप) के एक मैच में देवघर को चार विकेट से हराया

विज्ञापन

जमशेदपुर. रांची की टीम ने जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता (एलीट ग्रुप) के एक मैच में देवघर को चार विकेट से हराया. टेल्को ग्राउंड में खेले गये इस मैच में देवघर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.5 ओवर में दस विकेट पर 122 रन बनाए. जुनैद सिद्दीकी ने 32 और कृषांक कुमार ने 23 रनों की पारी खेली. इशान ओम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट लिये. प्रशांत सुमन ने तीन विकेट लिये. जवाब में रांची टीम ने 23.2 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाकर मैच जीत लिया. कुमार ऋषभ और विवेक कुमार ने 39-39 रन बनाए. देवघर के लिए प्रत्यूष कुमार और शिवम कुमार मिश्रा ने दो-दो विकेट लिये. इशान ओम प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola