jamshedpur news : करियर को बिना ब्रेक दिये एक्सएलआरआइ से कर सकेंगे पीजीडीएम, बिजनेस, एचआर और फाइनेंस में एडमिशन शुरू

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur news : करियर को बिना ब्रेक दिये एक्सएलआरआइ से कर सकेंगे पीजीडीएम, बिजनेस, एचआर और फाइनेंस में एडमिशन शुरू

शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए ब्लेंडेड पीजीडीएम प्रोग्राम के पांचवें बैच में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन

jamshedpur news : देश के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआइ – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट जमशेदपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए अपने ब्लेंडेड पीजीडीएम प्रोग्राम के पांचवें बैच में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह प्रोग्राम विशेष रूप से उन कामकाजी प्रोफेशनल के लिए तैयार किया गया है, जो अपने करियर को रोके बिना उच्च स्तरीय प्रबंधन शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं. एक्सएलआरआइ इस बार तीन प्रमुख क्षेत्रों में दो-वर्षीय मास्टर-लेवल प्रोग्राम में एडमिशन प्रक्रिया की शुरुआत कर रहा है. संस्थान प्रबंधन ने विविधता और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए महिला उम्मीदवारों, एससी-एसटी, दिव्यांग और पूर्वोत्तर राज्यों के निवासियों के लिए एक लाख रुपये की फीस छूट की घोषणा की है. इसके अलावा शैक्षणिक उत्कृष्टता दिखाने वाले छात्रों को मेरिट स्कॉलरशिप और कॉर्पोरेट स्कॉलरशिप की छूट भी प्रदान की जायेगी.

इन तीन क्षेत्रों में होगी विशेषज्ञता

1. बिजनेस मैनेजमेंट : यह उन पेशेवरों के लिए है, जो मार्केटिंग, ऑपरेशंस और स्ट्रेटेजी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना चाहते हैं.

2. ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट : रणनीतिक जनशक्ति नेतृत्व और सीएचआरओ जैसे पदों के लिए तैयार करने के लिए यह विशेष पाठ्यक्रम है.

3. फाइनेंस : यह प्रोग्राम विशेष रूप से सीएफए पाठ्यक्रम के अनुरूप है, जो निवेश बैंकिंग और फिनटेक जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने में सहायक है.

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में होगी पढ़ाई

इन कोर्स की सबसे बड़ी विशेषता इसका ब्लेंडेड लर्निंग मॉडल है. इसमें छात्रों को सप्ताह के दिनों में शाम को और सप्ताह के अंत में पर लाइव ऑनलाइन सेशन के माध्यम से पढ़ाया जायेगा. इसके साथ ही, दो साल की अवधि के दौरान छात्रों को एक्सएलआरआइ जमशेदपुर कैंपस में चार बार (एक-एक सप्ताह के लिए) प्रत्यक्ष शिक्षण के लिए बुलाया जायेगा. एक्सएलआरआइ के एसोसिएट डीन प्रोफेसर गिरिधर रामचंद्रन ने कहा कि हमारा उद्देश्य डिजिटल युग में भी एक्सएलआरआइ की शैक्षणिक गुणवत्ता और मूल्यों को बनाए रखना है. भले ही छात्र दूर बैठकर पढ़ रहे हों, लेकिन उनका अनुभव बेहद गहन और अकादमिक रूप से मजबूत होगा.

क्या है एडमिशन की योग्यता

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री और कम से कम तीन वर्ष का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है.

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा.

आवेदन शुल्क: एक प्रोग्राम के लिए 2,000 रुपये तथा अतिरिक्त प्रोग्राम के लिए 500 रुपये प्रति कोर्समहत्वपूर्ण तिथि : सत्र की शुरुआत 20-25 जुलाई, 2026 को पहले कैंपस इमर्शन के साथ होगी.

विज्ञापन
Akhilesh Kumar

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola