Jsca b division t20 league : रुरल ग्रीन ने जमशेदपुर क्रिकेट क्लब को 21 रन से हराया

Updated at : 13 May 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
Jsca b division t20 league :  रुरल ग्रीन ने जमशेदपुर क्रिकेट क्लब को 21 रन से हराया

जमशेदपुर. रुरल ग्रीन की टीम ने जेएससीए बी डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक मैच में जमशेदपुर क्रिकेट क्लब को 21 रन से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. रुरल ग्रीन की टीम ने जेएससीए बी डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक मैच में जमशेदपुर क्रिकेट क्लब को 21 रन से हराया. टेल्को मैदान में मंगलवार को खेले गये इस मैच में रुरल ग्रीन की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 123 रन बनाए. सूर्यकांत ने 40 व सौमिक मंडल ने 27 रनों की पारी खेली. जमशेदपुर सीसी के हिमांशु भारद्वाज ने चार व श्रेष्ठ चौहान ने तीन विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर सीसी की टीम 18.4 ओवर में दस विकेट पर 102 रन ही बना सकी. हिमांशु व आदित्य मनोहर ने 26-26 रन बनाए. रुरल ग्रीन के रेमंड हपडगड़ा और अंशु कुमार सिंह ने तीन-तीन विकेट लिये. अंशु प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola