jsca b division t-20 league : टाटा सेरसा और डायमंड क्रिकेट क्लब की टीम जीती

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. टेल्को मैदान में आयोजित जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गये.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टेल्को मैदान में आयोजित जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गये. पहले मैच में टाटा सेरसा की टीम ने लोयोला कोल्टस को 10 रन से हराया. एक अन्य मैच में डायमंड क्रिकेट क्लब की टीम ने हिना एलायड को आठ विकेट से मात दी. पहले मैच में टाटा सेरसा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 146 रन बनाए. गुलशेर ने 52 रन बनाए. लोयोला के कृष्णा भारद्वाज ने पांच विकेट लिये. जवाब में लोयोला कोल्टस की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 136 रन ही बना सकी. आर हैदर ने 61 रनों का योगदान दिया. अभिषेक अग्रवाल को तीन विकेट मिला. कृष्णा भारद्वाज प्लेयर ऑफ द मैच बने. वहीं, दिन के दूसरे मैच में हिना एलायड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.3 ओवर में 10 विकेट पर 90 रन बनाए. सुकुमार महतो ने 42 रनों की पारी खेली. डायमंड के कमलप्रीत को चार और आरुष ने तीन विकेट लिये. जवाब में डायमंड की टीम 10 ओवर में दो विकेट पर 91 रन बनाकर मैच जीत लिया प्रिंस अजहर ने 44 रन बनाए. कमलप्रीत प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola