Jsca B Division League : टाटा सेरसा की टीम ने विकास सीसी को 150 रन से हराया

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 24 Feb 2026 8:15 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. टाटा सेरसा की टीम ने जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में विकास सीसी को 150 रन से हराया

विज्ञापन

जमशेदपुर. टाटा सेरसा की टीम ने जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में विकास सीसी को 150 रन से हराया. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में खेले गये इस मैच में टाटा सेरसा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.5 ओवर में दस विकेट पर 268 रन बनाए. वंश शर्मा ने 69 व अमित कुमार झा ने 56 रनों की पारी खेली. विकास सीसी की ओर से निखिल मित्तल ने चार व दक्ष कुमार ने दो विकेट लिये. जवाब में विकास सीसी की टीम 30.1 ओवर में 118 रन पर सिमट गयी. सत्यम कच्छप ने 26 व अभिषेक 19 रन बनाए. टाटा सेरसा की ओर से अमित ने दो व गुलशेर आलम ने तीन विकेट लिये. गुलशेर आलम प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola