jamshedpur news : बहुमंजिला इमारतों का दूषित पानी खेतों में जाने की शिकायत

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur news : बहुमंजिला इमारतों का दूषित पानी खेतों में जाने की शिकायत

करनडीह ग्रामसभा ने एसडीओ व डीडीसी को सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन

jamshedpur news : करनडीह ग्रामसभा ने परसुडीह क्षेत्र की बहुमंजिला इमारतों से निकलने वाले दूषित पानी के कारण खेतों की उर्वरता प्रभावित होने पर नाराजगी जतायी है. गुरुवार को ग्रामसभा के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ और डीडीसी को मांग पत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की. ग्रामसभा का आरोप है कि गौरी भवन से करनडीह फाटक तक बनी दर्जनों बहुमंजिला इमारतों का गंदा पानी लाइनटोला मुख्य सड़क और आसपास के खेतों में बह रहा है, जिससे खेतों में प्लास्टिक और कूड़ा-कचरा जमा हो रहा है. ग्रामसभा के माझी बाबा सलखू सोरेन ने बताया कि हाल ही में आयोजित ग्रामसभा में निर्णय लिया गया कि गंदे पानी को मुख्य सड़क और खेतों में नहीं जाने दिया जायेगा. प्रशासन से बहुमंजिला इमारतों के अध्यक्ष और सचिवों को वैकल्पिक व्यवस्था तथा सीवरेज सिस्टम विकसित करने का निर्देश देने की मांग की गयी है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो किसानों और अपार्टमेंट निवासियों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. प्रतिनिधिमंडल में गांव के सिंगराई मुर्मू, रघुनाथ हांसदा, बंगाल मार्डी, लेचा मुर्मू, शंकर हेंब्रम, मुखिया सरस्वती टुडू, मुखिया सिनी सोरेन समेत अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Akhilesh Kumar

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola