JSCA B DIVISION LEAGUE : टाटा सेरसा की टीम ने विकास सीसी को 74 रन से हराया

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS. टाटा सेरसा की टीम ने टेल्को में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन लीग में विकास सीसी को मात दी.
जमशेदपुर. टाटा सेरसा की टीम ने टेल्को मैदान में बुधवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में विकास क्रिकेट क्लब को 74 रन से हराया. टाटा सेरसा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.2 ओवर में दस विकेट पर 169 रन बनाए. वंश सर्मा ने 54 रनों का योगदान दिया. विकास की ओर से रॉबिन सिंह ने चार विकेट लिये. जवाब में विकास क्रिकेट क्लब की टीम 24.3 ओवर में 95 रन पर सिमट गयी. रॉबिन सिंह ने 19 रनों की पारी खेली. टाटा सेरसा की ओर से इमरान जिलानी ने दो विकेट लिये. वंश कुमार शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच बने.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




