JSCA B DIVISION HUASSAIN: हुसैन अली की घातक गेंदबाजी से जुगसलाई क्रिकेट क्लब जीता

Updated at : 10 Feb 2025 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
JSCA B DIVISION HUASSAIN:  हुसैन अली की घातक गेंदबाजी से जुगसलाई क्रिकेट क्लब जीता

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS. जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जुगसलाई सीसी की टीम विजयी रही.

विज्ञापन

जमशेदपुर. हुसैन अली (21/4) की घातक गेंदबाजी की मदद से जुगसलाई क्रिकेट क्लब की टीम ने जमशेदपुर ब्लूज को तीन विकेट से हराया. टेल्को मैदान में खेले गये इस मैच में जमशेदपुर ब्लूज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में दस विकेट पर 102 रन बनाए. इंद्रजीत गुप्ता ने 27 रनों की पारी खेली. जुगसलाई की ओर से हुसैन अली ने 3 ओवर में 21 रन देकर चार विकेट लिये. कवि कौशल ने तीन विकेट चटकाये. जवाब में जुगसलाई क्रिकेट क्लब की टीम 28.3 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाकर मैच जीत लिया. आयुष राज ने 29 रनों का योगदान दिया. अभिजीत कुमार ने चार विकेट लिये. हुसैन अली को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola