jsca b division cricket league : फ्रेंड्स एकादश की टीम ने जमशेदपुर ब्लूज को 76 रन से हराया

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. फ्रेंड्स एकादश की टीम ने टेल्को ग्राउंड में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जमशेदपुर ब्लूज को 76 रन से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. फ्रेंड्स एकादश की टीम ने टेल्को ग्राउंड में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जमशेदपुर ब्लूज को 76 रन से हराया. फ्रेंड्स एकादश की टीम ने 43.3 ओवर में दस विकेट पर 278 रन बनाये. मोहन कुमार सिंह ने 105 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. अजय ने 74 रनों का योगदान दिया. जमशेदपुर ब्लूज के अभिजीत कुमार ने पांच और इंद्रजीत गुप्ता ने तीन विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर ब्लूज की टीम 42.3 ओवर में दस विकेट पर 202 रन ही बना सकी. दुर्गा प्रसाद मुर्मू ने 79 व अल्हान चंद्र ने 44 रन का योगदान दिया. फ्रेंड्स की ओर से निखिल सिंह ने दो व अजय कुमार ने तीन विकेट लिये. फ्रेंड्स के अजय कुमार प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola