Jsca A Divsion league school of cricket: आकाश सिन्हा शतक से चूके, स्कूल ऑफ क्रिकेट 5 विकेट से जीता

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 29 Apr 2025 8:04 PM

विज्ञापन

जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने एल टाउन को हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मुकाबले में एल टाउन को पांच विकेट से हराया. एल टाउन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 196 रन बनाए. उज्ज्वल पाल 70 व रवि शर्मा ने 48 रनों का योगदान दिया. स्कूल ऑफ क्रिकेट की ओर से तपन कुमार ने दो विकेट लिये. जवाब में स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम 24.4 ओवर में पांच विकेट पर 198 रन बनाकर मैच जीत लिया. आकाश सिन्हा ने 63 गेंदों में 9 चौके व 2 छक्के की मदद से 93 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. अंशु कुमार 38 रन बनाए. एल टाउन की ओर से रवि शर्मा ने तीन विकेट चटकाए. आकाश सिन्हा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola