Jsca a division t20 league l town won: आशीष कुमार की फिरकी में फंसी पायोनियर सीसी की टीम

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 07 Apr 2026 8:35 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के पहले मैच में एल टाउन की टीम ने पायोनियर क्रिकेट क्लब को 23 रन से मात दी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के पहले मैच में एल टाउन की टीम ने पायोनियर क्रिकेट क्लब को 23 रन से मात दी. कीनन स्टेडियम में सोमवार को खेले गये इस मैच में एल टाउन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 145 रन बनाए. रवि शर्मा ने 91 रनों की पारी खेली. विशाल गोराई ने दो विकेट लिये. जवाब में पायोनियर सीसी की टीम 19.2 ओवर में 122 रन पर सिमट गयी. समीर ने 43 व सौरभ चंदा ने 27 रनों का योगदान दिया. एल टाउन की ओर से आशीष कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 15 रन देकर पांच विकेट लिये. सुमित को दो विकेट मिला. आशीष को प्लेयर ऑफर द मैच घोषित किया गया.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola