Jsca a division t20 league at keenan : सुप्रियो चक्रवर्ती का अर्धशतक, यंग ब्वॉयज ने स्टूडेंट को दी मात
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 08 Apr 2026 8:56 PM
जमशेदपुर. जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में यंग ब्वॉयज की टीम ने स्टूडेंट क्लब को 56 रन से मात दी.
जमशेदपुर. जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में यंग ब्वॉयज की टीम ने स्टूडेंट क्लब को 56 रन से मात दी. कीनन स्टेडियम में बुधवार को खेले गये इस मैच में यंग ब्वॉयज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 184 रन बनाए. सुप्रियो चक्रवर्ती ने 88 व अमरजीत सिंह ने 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. स्टूडेंट की ओर से बिट्टू भारती व अमित प्रमाणिक ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में स्टूडेंट क्लब की टीम 18.4 ओवर में 128 रन पर सिमट गयी. राहुल राज चौधरी ने 33 रनों की पारी खेली. यंग ब्वॉयज के मार्शल बी चापला ने चार विकेट लिये. सुप्रियो चक्रवर्ती को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










