jsca a division student cc: नहीं टूट रहा स्टूडेंट के हार का क्रम, मिली लगातार पांचवीं हार

Updated at : 13 Feb 2025 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
jsca a division student cc: नहीं टूट रहा स्टूडेंट के हार का क्रम, मिली लगातार पांचवीं हार

jamshedpur sports news. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग में लोयोला ब्लूज की टीम विजयी रही.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जेएससीए ए डिवीजन लीग में स्टूडेंट क्रिकेट क्लब के हार का सिलसिला जारी है. गुरुवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये मैच में लोयोला ब्लूज की टीम ने स्टूडेंट क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराया. यह स्टूडेंट की लगातार पांच मैचों में पांचवीं हार है. वह अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है. स्टूडेंट क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.3 ओवर में दस विकेट पर 54 रन बनाए. दीपक कुमार ने 41 व यश राज ने 33 रनों की पारी खेली. लोयोला ब्लूज की ओर से ऋषभ राय ने पांच व आयुष यादव ने दो विकेट लिये. जवाब में लोयोला ब्लूज की टीम 31.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाकर मैच जीत लिया. भरत जी सिंह ने 57 व अक्षत आर्यन मिश्रा ने 59 रनों की पारी खेली. सुप्रियो चक्रवर्ती ने दो विकेट लिये. ऋषभ राय प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola