Jsca A Division Cricket League : एल टाउन को मिली छठी हार, स्टूडेंट सीसी जीता

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में स्टूडेंट क्रिकेट क्लब ने एल टाउन को हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. स्टूडेंट क्रिकेट क्लब की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में एल टाउन को 99 रन से हराया. एल टाउन की यह सीजन की छठी हार है. नौ मैचों में एल टाउन की टीम ने तीन मैच जीते है. वहीं, स्टूडेंट की टीम ने नौ मैचों में चार जीत हासिल की है. स्टूडेंट क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में दस विकेट पर 218 रन बनाए. कुश झा ने 44 और शिवम मुखी ने 27 रन की पारी खेली. एल टाउन के हैप्पी पनेसर ने पांच और रवि शर्मा ने तीन विकेट अपने नाम किये. जवाब में में एल टाउन की टीम 27.1 ओवर में 119 रन पर सिमट गयी. रवि शर्मा ने 24 रनों की पारी खेली. स्टूडेंट के लिए कृष्णा ओझा ने तीन विकेट चटकाये. कृष्णा ओझा प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola