jsca 2026-27 season calender : जेएससीए के घरेलू सीजन की शुरुआत 14 दिसंबर से, 20 टूर्नामेंट का होगा आयोजन

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 13 Oct 2025 11:48 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) ने अपने घरेलू सीजन 2025-26 के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) ने अपने घरेलू सीजन 2025-26 के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है. इस नये सीजन में जेएससीए की ओर से कुल 20 टूर्नामेंट का आयोजन होगा. इसमें जोनल स्तर के टूर्नामेंट भी शामिल है. जेएससीए द्वारा नये सीजन में कुल 432 मैचों का आयोजन होगा. जमशेदपुर में इंस्टीच्यूशन लीग, अंडर-19 महिला अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जायेंगे. वहीं, जेएससीए के सीजन की शुरुआत इंटरा जोनल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट से होगा. इस टूर्नामेंट के मुकाबले 14-31 दिसंबर तक बोकारो, कोडरमा, दुमका, गिरीडीह, देवघर, सरायकेला, लोहरदगा, गुमला, चतरा व गढ़वा में होंगे. अंडर-14 जोनल में छह जोन की टीम हिस्सा लेगी. जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला व खूंटी की टीम साउथ जोन में है. वहीं, सीनियर, अंडर-23, 19 व 16 आयु वर्ग के जोनल मुकाबले में नॉर्थ, साउथ, ईस्ट व वेस्ट जोन की टीम खेलेगी. जेएससीए के सचिव सौरभ तिवारी ने बताया कि टूर्नामेंट कमेटी तय समय पर सभी टूर्नामेंट को कराने की पूरी कोशिश कर रही है. उन्होंने बताया कि बीसीए के पूर्व सचिव दिवंगत बीएन सिंह के नाम पर अंडर-14 अंतर जिला प्लेट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन इस सत्र से होगा. जेएससीए का 2025-26 सीजन का कार्यक्रम क्र.स टूर्नामंट का नाम तिथि आयोजन स्थल 1 अंडर-14 इंटरा जोनल 14-31 दिसंबर बोकारो, कोडरमा, दुमका, गोड्डा, गिरीडीह, देवघर, सरायकेला, लोहरदगा, गुमला, चतरा, गढ़वा 2. अंतर जिला अंडर-19 प्लेट ग्रुप (बीएन सिंह ट्रॉफी ) 3-14 जनवरी बोकारो, गुमला, गोड्डा 3. अंतर जिला अंडर-19 टूर्नामेंट एलीट ग्रुप 17-29 जनवरी रांची 4. अंतर जिला अंडर-16 टूर्नामेंट 17-29 जनवरी हजारीबाग, रामगढ़, दुमका, जामताड़ा, लोहरदगा, लातेहार, साबेहगंज, पाकुड़ 5. अंडर-19 महिला अंतर जिला क्रिकेट 1-12 फरवरी चाईबासा, जमशेदपुर, गुमला 6. रंधीर वर्मा ट्रॉफी 1-12 फरवरी धनबाद, कोडरमा, लातेहार, गिरीडीह 7. अंडर-23 अंतर जिला एलीट ग्रुप 15-21 फरवरी लोहरदगा, बोकारो 8. अंडर-23 अंतर जिला प्लेट ग्रुप 17-28 फरवरी धनबाद, गोड्डा, जामताड़ा, पलामू 9. सीनियर महिला अंतर जिला 3-14 मार्च चाईबासा, देवघर, गिरीडीह 10. अंडर-15 महिला अंतर जिला 3-14 मार्च धनबाद, बोकारो, सिमडेगा 11. अंडर-23 महिला अंतर जिला 18-29 मार्च चाईबासा, हजारीबाग, देवघर 12. एचपी बोधनवाला ट्रॉफी 25 मार्च-11 अप्रैल रांची 13. सीमा देसाई टी-20 14-22 अप्रैल रांची 14. अंडर-19 इंटर जोनल 16-30 अप्रैल बोकारो, धनबाद 15. अंडर-19 जोनल चैंपियन बनाम रेस्ट ऑफ झारखंड 3-6 मई बोकारो 16. इंस्टीच्यूशन लीग 24-31 अप्रैल जमशेदपुर, रांची, धनबाद, बोकारो, 17. अंडर-16 इंटर जोनल 1-15 मई हजारीबाग, चाईबासा 18. अंडर-16 जोन चैंपियन बनाम रेस्ट ऑफ झारखंड हजारीबाग 19. इंटर जोनल सीनियर 1-19 मई रांची 20. सीनियर जोन चैंपियन बनाम रेस्ट ऑफ झारखंड रांची

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola