Jsa a division league : आदिवासी ऋतुई गोंडाई क्लब 5-0 से विजयी

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

आदिवासी ऋतुई गोंडाई क्लब की टीम ने जेएसए ए डिवीजन लीग के एक मैच में यूनाइटेड फुटबॉल एसोसिएशन को 5-0 से हरा दिया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. आदिवासी ऋतुई गोंडाई क्लब की टीम ने जेएसए ए डिवीजन लीग के एक मैच में यूनाइटेड फुटबॉल एसोसिएशन को 5-0 से हरा दिया. टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये इस मैच के जीत के हीरो पिंटू मुर्मू रहे हैं. उन्होंने 13वें, 42वें व 52वें मिनट में गोल दागते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की. वहीं, राहुल गोप (30वें) और लखीराम मुर्मू (69वें) ने एक-एक गोल किया. वहीं, आर्मरी मैदान में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब और आदिवासी डेवलपमेंट एंड वेलफेयर एसोसिएशन के बीच खेला गया ए डिवीजन लीग का एक मैच बिना किसी गोल के बराबरी पर खत्म हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola