Jogga annual principal meeting and annual prize night: केपीएस गम्हरिया व कदमा बना ओवरऑल चैंपियन
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 13 Apr 2026 7:59 PM
जोगा की वार्षिक प्रिसिंपल मीटिंग व वार्षिक प्राइज नाइट का आयोजन सोमवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुआ.
जमशेदपुर. जमशेदपुर ओल्ड गर्ल्स एंड गाइज एसोसिएशन (जोगा) की वार्षिक प्रिसिंपल मीटिंग व वार्षिक प्राइज नाइट का आयोजन सोमवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुआ. वार्षिक प्राइज नाइट में केपीएस गम्हरिया व केपीएस कदमा की धूम रही. बालक वर्ग में केपीएस गम्हरिया ओवरऑल चैंपियन बना. वहीं, केपीएस कदमा उपविजेता रहा. वहीं, बालिका वर्ग में केपीएस कदमा ओवरऑल चैंपियन बना. सेक्रेड हार्ट कान्वेंट को उपविजेता की ट्रॉफी प्रदान की गयी. प्रिसिंपल मीटिंग में जोगा के वार्षिक खेल कैलेंडर भी चर्चा की गयी. इस वर्ष से जोगा की ओर से 10 की जगह 11 इवेंट होंगे. आर्चरी को पहली बार जोगा के वार्षिक कैलैंडर में शामिल किया है. जोगा के नये सत्र 2026-27 की शुरुआत जून से होगी. पहले चरण में शतरंज, बैडमिंटन व फुटबॉल जैसे खेलों का आयोजन होगा. बैठक में गत वर्ष विभिन्न खेलों का सफल आयोजन करने के लिए डीएवी बिष्टुपुर, डीबीएमएस कदमा, काव्पता स्कूल, जुस्को स्कूल साउथ पार्क और आरएमएस खूंटाडीह को पुरस्कृत किया गया. मौके पर टाटा स्टील खेल के प्रमुख मुकुल विनायक चौधरी, जोगा की सचिव मिली सिन्हा, टाटा स्टील खेल विभाग के हेड मनीष सिन्हा, जोगा की कोषाध्यक्ष नीलम कुमारी , जोगा उपाध्यक्ष फिरोज खान, सदस्य रेणु भदोरिया और 21 स्कूल के प्राचार्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










