झारखंड स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप शुरू

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला योग एसोसिएशन की मेजबानी में रविवार से मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में 24वींं झारखंड स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप की शुरुआत हुई
जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला योग एसोसिएशन की मेजबानी में रविवार से मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में 24वींं झारखंड स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप की शुरुआत हुई. इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इस प्रतियोगिता का उद्घाटन डीपी शुक्ला (सचिव यूपी संघ), राज सिंह (मानवाधिकार कार्यकर्ता) बीएन पाल, वीएस राणा, रघुवंशमणि सिंह, डॉ एम के राज, कौशिक दत्ता और वैशाली कर्मकार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया. इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर राज्य टीम का चयन किया जायेगा. धन्यवाद ज्ञापन पप्पू शुक्ला (सचिव, पूर्वी सिंहभूम जिला योग एसोसिएशन) ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




