Jharkhand rollball team announced for national’s : झारखंड सब जूनियर रोलबॉल टीम घोषित

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand rollball team announced for national’s : झारखंड सब जूनियर रोलबॉल टीम घोषित

. 18वीं राष्ट्रीय सब जूनियर रोलबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 25-28 अक्तूबर तक उत्तर प्रदेश के आगरा में किया जायेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. 18वीं राष्ट्रीय सब जूनियर रोलबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 25-28 अक्तूबर तक उत्तर प्रदेश के आगरा में किया जायेगा. भारतीय रोलबॉल संघ और उत्तर प्रदेश रोलबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम (बालक-बालिका) की घोषणा कर दी गयी है. बालक टीम का कोच चंदेश्वर साहू को और मैनेजर शमीम जावेद को नियुक्त बनाया गया है. वहीं, बालिका टीम का कोच मलय कुमार व मैनेजर दीपाली कुमारी होंगी. बालक टीम में मनवीर, पीयूष, सरताज, विवेकानंद, दक्ष, नितिन, अंश, उत्तम, अक्षज, शिवांश, हर्षित व रौनक को शामिल किया गया है. बालिका टीम में निधि, अनुप्रिया, शान्वी, सुमैया, तन्वी, अस्मिता, कौशिकी, आयुर्धा को जगह दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola