Jharkhand News: जमशेदपुर में असामाजिक तत्वों की करतूत, खटाल में पशु चोरी की कोशिश, नाकाम होने पर मार डाला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2021 3:11 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर स्थित मानगो में असामाजिक तत्वों ने धारदार हथियार से पशु की हत्या की. बताया गया कि क्षेत्र के खटाल से पहले पशु की चोरी की गयी. नाकाम होने पर पशु की हत्या कर दी. इस घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा है. पुलिस से असामाजिक तत्वों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Jharkhand News (जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम) : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम स्थित जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में अपराधी पशुओं की हत्या करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं. खटाल में घुसकर पहले पशु की चोरी की कोशिश की. नाकाम होने पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. शुक्रवार की सुबह जानकारी मिलने पर लोग खटाल में पहुंचे, तो पशु का मृत पाया. इसके बाद से लोगों में काफी आक्रोश है.

बताया गया कि जमशेदपुर के मानगो स्थित दाईगुट्टू शिव मंदिर के पास रहने वाले विजय यादव की खटाल में बंधे पशु पर गुरुवार की रात असामाजिक तत्वों ने धारदार हथियार से हमला किया. जिससे पशु की मौत हो गयी. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गये. शुक्रवार की सुबह घरवालों की नींद खुली, तो हैरान हो गये.

Also Read: Jharkhand News : मीठा खाने पर मांगा पैसा, तो होटल में तोड़फोड़ कर हुआ फरार, लोगों का फूटा गुस्सा

इधर, गुस्साये लोग हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. विजय यादव के परिजनों के अनुसार, पशु को खटाल में बांधा गया था. रात करीब 11 बजे तक घरवाले जगे हुए थे. संभावना जतायी जा रही है असामाजिक तत्व देर रात पशु को पहले चोरी का प्रयास किया. लेकिन, सफलता नहीं मिलने पर तेज धारदार हथियार से पशु के पिछले हिस्से में हमला किया. जिससे पशु की मौत हो गयी. पुलिस हमलावर का पता लगाकर जल्द से जल्द कार्रवाई करे. इस संबंध में मानगो थाना में लिखित शिकायत की गयी है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola