Jfs's youth six players in jharkhand sub junior team: जेएफसी यूथ के छह खिलाड़ी झारखंड सब जूनियर टीम में

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 28 Oct 2025 7:54 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. पंजाब के अमृतसर में मंगलवार से सब जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

जमशेदपुर. पंजाब के अमृतसर में मंगलवार से सब जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप की शुरुआत हुई. इस प्रतियोगिता के लिए चयनित झारखंड टीम में जेएफसी यूथ के छह खिलाड़ी को शामिल किया गया है. इसमें आदर्श गोप, अशरफुल रहबर, कार्तिक मरांडी, कृष कुमार, पीयूष महतो व सोनू मुर्मू शामिल है. वहीं, झारखंड टीम का कोच जेएफसी यूथ के एम राहुल राज को नियुक्त किया गया. टीएफए के पूर्व कैडेट एम राहुल राज के पास जूनियर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का अनुभव है. झारखंड का पहला मैच गुजरात से होगा. 30 अक्तूबर को दूसरे मैच में झारखंड की भिड़ंत महाराष्ट्र से होगी. 1 नवंबर को दिल्ली व झारखंड की टीम आमने-सामने होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola