Jfc vs Mumbai city fc match at jrd on thursday : जेएफसी और मुंबई सिटी एफसी का सामना आज
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 08 Apr 2026 9:24 PM
मेजबान जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और मुंबई सिटी एफसी के बीच गुरुवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का एक महत्वपूर्ण मैच खेला जायेगा.
जमशेदपुर. मेजबान जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और मुंबई सिटी एफसी के बीच गुरुवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का एक महत्वपूर्ण मैच खेला जायेगा. यह मैच शाम साढे़ सात बजे से शुरू होगा. जमशेदपुर की टीम घरेलू माहौल का पूरा फायदा उठाना चाहेगी. अपने पिछले मैच में मोहन बागान को 1-1 गोल की बराबरी पर रोकने वाली जेएफसी की टीम इस मैच को हर हाल में जीतकर अपनी स्थित को अंक तालिका में मजबूत करना चाहेगी. जेएफसी सात मैच में 14 अंक के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. वहीं, मुंबई की टीम अंक तालिका में 17 अंक के साथ पहले स्थान पर है. अगर इस मैच को जेएफसी जीत जाती है, तो वह अंक तालिका में मुंबई के बराबर अंक हासिल कर लेगी. जेएफसी व मुंबई के बीच अभी तक आइएसएल में कुल 16 मैच खेले गये. इसमें मुंबई ने चार व मेजबान जमशेदपुर ने आठ मैच जीते है. चार मैच ड्रॉ रहा है. इस लिहाज से जेएफसी का पलड़ा इस मैच में भारी है. दोनों टीमों ने बुधवार को कदमा स्थित फ्लैट लेट में अभ्यास किया. मैच से पूर्व जेएफसी के हेड कोच ओवन कॉयल ने कहा कि हमारा मुकाबला बेहद संतुलित टीम से है. लेकिन, हम इस मैच के लिए तैयार है. हर हाल में इस मैच को हम जीतना चाहते हैं. वहीं, मुंबई के मुख्य कोच पेट्र क्रेटकी ने कहा कि हमारी टीम इस सीजन अच्छा खेल रही है. लेकिन हमारा सामना टॉप टीम से है. जो, अंतिम क्षण तक लड़ना जानती है. इसलिए हमें काफी सचेत रहने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










