Jfc squad announced for super cup football tournament : सुपर कप के लिए जेएफसी की 27 सदस्यीय टीम घोषित
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 22 Oct 2025 8:07 PM
जमशेदपुर. सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत 25 अक्तूबर से गोवा के फातोर्डा स्टेडियम में होगी.
जमशेदपुर. सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत 25 अक्तूबर से गोवा के फातोर्डा स्टेडियम में होगी. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की 27 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गयी है. प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पूरी टीम गुरुवार को गोवा के लिए रवाना होगी. गोवा रवाना होने से पहले बुधवार को पूरी टीम ने मुख्य कोच स्टीवन डायस की देखरेख में कदमा फ्लैट-लेट (जेएफसी का बेस कैंप) में जमकर अभ्यास किया. जमशेदपुर की टीम सुपर कप में अपना पहला मैच 26 अक्तूबर को मेजबान एफसी गोवा के खिलाफ खेलेगी. पिछले वर्ष उपविजेता रहने वाली जेएफसी की टीम अगर इस प्रतियोगिता को जीतने में कामयाब होती है. तो, जेएफसी एफसी स्पॉट हासिल कर सकती है. टूर्नामेंट से पूर्व जेएफसी के मुख्य कोच स्टीवन डायस ने कहा कि टूर्नामेंट के लिए हमारी तैयारी बहुत अच्छी है. टीम एकजुट नजर आ रही है. हमारी कोशिश होगी कि हम एएफसी स्पॉट को हासिल कर सकें. जेएफसी की टीम में अलबिनो गोम्स, अमृत गोप, आयुष जेना (गोलकीपर), प्रतीक चौधरी, लजार किरकोविक, स्टीफेन एजे, निखिल बारला, मार्क जोथानपुइया, प्रफुल्ल कुमार, कार्तिक चौधरी, सार्थक गोलुइ (डिफेंडर), प्रणय हलदर, जर्मप्रीत सिंह, रे तचिकावा, लालहरियतपुइया, निकोला स्टेनोविच, ऋत्विक दास, रोजबर्ग गैब्रियल, मोबश्शीर रहमान, सौरभ दास, मो सनन, विंसी बैरेटो, श्रीकुट्टन वीएस, मदीह तलाल (मिडफील्डर), राफेल मेसी बाउली, समीर मुर्मू, मनवीर सिंह (फॉरवर्ड) शामिल है. Forwards: Raphaël Messi Bouli, Samir Murmu, Manvir Singh
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










