जेसीए येलो और जेसीए ब्लूज की टीमों ने दर्ज की जीत

जमशेदपुर. शहीद निर्मल महतो स्टेडियम, कदमा में आयोजित शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अंडर- 12 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी के एक मैच में जेसीए येलो की टीम ने कदमा
जमशेदपुर. शहीद निर्मल महतो स्टेडियम, कदमा में आयोजित शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अंडर- 12 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी के एक मैच में जेसीए येलो की टीम ने कदमा क्रिकेट एकेडमी को 37 रन से हराया. जेसीए येलो ने 147 रन के जवाब में कदमा क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 110 रन ही बना सकी. केसीए के तरफ़ से गुरजीत सिंह ने 52 रन बनाये . जेसीए येलो से रौनक़ कुमार ने (59 रन) बनाये. रणवीर ने 3 विकेट लिया. दिन का दूसरा मैच देवेंद्र मांझी सीकेपी बनाम जेसीए ब्लूज के बीच खेला गया. देवेंद्र मांझी सीकेपी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया और 15.3 ओवर में 68 ऑलआउट हो गयी. जवाबी पारी खेलने उतरी जेसीए ब्लूज की टीम ने 11.3 ओवर में तीन विकेट पर 72 रन बनाकर मैच जीत लिया. तीन विकेट लेने वाले अनन्य प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




