Jamshedpur News : टाटा स्टील गम्हरिया को मिलेगा जापान का एक्सीलेंस अवॉर्ड

Updated at : 18 Mar 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : टाटा स्टील गम्हरिया को प्रतिष्ठित जापान इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट मेंटेनेंस (जेआईपीएम) एक्सीलेंस अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया जायेगा.

विज्ञापन

बीके डिंडा समेत कई पदाधिकारी जायेंगे जापान

Jamshedpur News :

टाटा स्टील गम्हरिया को प्रतिष्ठित जापान इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट मेंटेनेंस (जेआईपीएम) एक्सीलेंस अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया जायेगा. यह पुरस्कार कंपनी की टोटल प्रोडक्टिव मेंटेनेंस (टीपीएम) में उत्कृष्टता और कर्मचारियों की भागीदारी का प्रमाण है.

जापान के क्योटो इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में 21 मार्च को आयोजित समारोह में यह सम्मान प्रदान किया जायेगा. इसे ग्रहण करने के लिए टाटा स्टील गम्हरिया के प्लांट हेड रंजन कुमार सिंह, चीफ डॉ. टी भाष्कर और टाटा कामगार यूनियन के अध्यक्ष बीके डिंडा 19 मार्च को जापान रवाना होंगे.

बीके डिंडा ने कहा कि यह सफलता प्रबंधन की दूरदर्शिता और कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है. टीपीएम ने संयंत्र की कार्यक्षमता और कर्मचारियों की भागीदारी को नई ऊंचाई दी है.

यह उपलब्धि टाटा स्टील की मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रियाओं में उत्कृष्टता और निरंतर सुधार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे कर्मचारियों में नई ऊर्जा का संचार होगा.

बता दें कि बीके डिंडा पुराने और सीनियर मजदूर नेता हैं और टाटा कामगार यूनियन के अध्यक्ष हैं, जो टाटा स्टील गम्हरिया (अधिग्रहित उषा मार्टिन) की अधीकृत यूनियन है. वे इससे पहले टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री, सहायक सचिव समेत 40 साल से मजदूरों की आवाज उठाते रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola