Jamshedpur News : विस्थापित 3 मार्च को जुबली पार्क गेट करेंगे जाम
Updated at : 27 Feb 2025 5:45 PM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : टाटा कंपनी के विस्थापितों ने गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. धरना-प्रदर्शन में विस्थापितों ने पुनर्वास, मुआवजा, नौकरी, विस्थापित प्रमाण पत्र, जमीन वापसी और 1996 के सर्वे खतियान को रद्द करना आदि मांगों को उठाया.
विज्ञापन
विस्थापित परिवारों ने गुरुवार को डीसी कार्यालय के सामने किया धरना-प्रदर्शन
Jamshedpur News :
टाटा कंपनी के विस्थापितों ने गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. धरना-प्रदर्शन में विस्थापितों ने पुनर्वास, मुआवजा, नौकरी, विस्थापित प्रमाण पत्र, जमीन वापसी और 1996 के सर्वे खतियान को रद्द करना आदि मांगों को उठाया. विस्थापितों ने बताया कि वे दर-दर भटक रहे हैं और कंपनी के द्वारा उपयोग नहीं की जा रही जमीन पर बाहरी लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है. धरना-प्रदर्शन में डिमना डैम के विस्थापित भी पहुंचे हुए थे. विस्थापितों ने चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन जल्द से जल्द कोई उचित समाधान नहीं निकालता है तो 3 मार्च को जुबली पार्क का गेट जाम किया जायेगा. इसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन व कंपनी की होगी. धरना-प्रदर्शन में विस्थापितों के अलावा कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के सदस्य भी उपस्थित थे. धरना-प्रदर्शन में हरमोहन महतो, दीपक रंजीत, कुमार चंद्र मार्डी, प्रहलाद गोप, नरेन सिंह, साधन पंडा, डेमका सोय, सीताराम हेंब्रम, आशीष गौड़, असीम प्रधान, रामचंद्र महतो, कुदरी बोदरा, टसे हो, घासीराम गोप, तपन पांडा, कांशीनाथ प्रधान आदि लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




