Jamshedpur News: बिरसानगर में महिलाओं ने धूमधाम से की शिव पूजा
Updated at : 27 Feb 2025 1:14 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News: बिरसानगर जोन नंबर-2 बी कारगिल बस्ती में कारगिलेश्वर महादेव शिव मंदिर में इस वर्ष महिलाओं ने धूमधाम से शिव पूजा की. महिलाओं द्वारा आपसी सहयोग से पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया.
विज्ञापन
गुरुवार को होगा भोग का वितरण
Jamshedpur News:
बिरसानगर जोन नंबर-2 बी कारगिल बस्ती में कारगिलेश्वर महादेव शिव मंदिर में इस वर्ष महिलाओं ने धूमधाम से शिव पूजा की. महिलाओं द्वारा आपसी सहयोग से पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. वहीं, शिव चर्चा भी की गयी. मंदिर कमेटी की अध्यक्ष सुमित्रा सरकार ने बताया कि पूर्व में महाशिवरात्रि में पुरुषों द्वारा पूजा की तैयारी की जाती थी, लेकिन इस वर्ष हम महिलाओं ने पूजा-अर्चना करने की ठानी है. महाशिवरात्रि के अवसर पर महिलाओं द्वारा बस्तीवासियों के सहयोग से पूजा-अर्चना की गयी है. पूजा करने के बाद प्रसाद व खीर का वितरण किया गया. गुरुवार को भोग का वितरण किया जायेगा. पूजा कमेटी में महिलाओं को ही शामिल किया गया है. जिसमें अध्यक्ष सुमित्रा सरकार, सचिव सरोजिनी साहु, कोषाध्यक्ष सोमवारी कर्मकार के अलावा सदस्य सोनामनी महतो, पूजा चंद्रा, कुंती गोराई, मुस्कान कर्मकार, सोना पाल, आरती गोस्वामी के अलावा बस्ती की महिलाएं शामिल हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




