जमशेदपुर का मौसम : 23 मिमी बारिश से कई इलाकों में जलजमाव, जलाशयों का जलस्तर बढ़ा

Jamshedpur Weather: पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में 23 मिमी बारिश से कई इलाकों में जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. जलाशयों का जलस्तर भी बढ़ गया है.
Jamshedpur Weather: पूर्वी सिंहभूम जिले में 2 अगस्त को 23.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी. वहीं, अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम थी. जबकि न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम थी.
डैम से नहीं छोड़ा गया है पानी
हवा में आर्द्रता की अधिकतम मात्रा 94 प्रतिशत, जबकि न्यूनतम मात्रा 92 प्रतिशत रही. हल्की बारिश से शहर के कुछ इलाकों में सड़कों पर जलजमाव दिखा. हालांकि, डैम से पानी नहीं छोड़ा गया है. वहीं, जिले में इस बार अपेक्षाकृत काफी कम बारिश हुई है. एक जून से एक अगस्त के बीच अब तक सिर्फ 321.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी है. जबकि मौसम विभाग के अनुसार, 517 एमएम बारिश होनी चाहिए थी. कम बारिश होने का असर खेती से लेकर अन्य चीजों पर पड़ रहा है.
खरकई नदी का 1.5 मी और सुवर्णरेखा का 1.8 मी जलस्तर बढ़ा
पिछले 24 घंटे में हुई बारिश से जमशेदपुर में खरकई नदी के जलस्तर में 1.5 मीटर और सुवर्णरेखा नदी के जलस्तर में 1.8 मी की बढ़ोतरी हुई है. इससे तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. हालांकि दोनों नदियों का जलस्तर अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है. लेकिन जलस्तर के लगातार बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है.
खरकई व ब्यांगबिल डैम का फाटक फिलहाल बंद
वहीं, ओडिशा के खरकई व ब्यांगबिल डैम का फाटक फिलहाल बंद है. जबकि गुरुवार को खुले चांडिल डैम का एक मीटर के चार रेडियल गेटों को शुक्रवार को बंद कर दिया गया. दूसरी ओर चांडिल डैम के दो और गालूडीह बराज के दो स्लुइस गेट रूटीन में खोला गया. हालांकि स्लुइस गेट के खोलने से नदी के जलस्तर पर कोई असर नहीं पड़ता है.
डैम का जलस्तर : शुक्रवार (2 अगस्त) अपराह्न 4 बजे तक की स्थिति
| डैम का नाम | वर्तमान वाटर लेवल | डैम का डेंजर लेवल |
| चांडिल डैम | 179.83 मीटर | 190.00 मीटर |
| खरकई डैम (ओड़िशा) | 309.01 मीटर | 313.50 मीटर |
| ब्यांगबिल डैम (ओड़िशा) | 302.60 मीटर | 305.00 मीटर |
जमशेदपुर की नदियों का जलस्तर
| नदी का नाम | वर्तमान वाटर लेवल | डेंजर लेवल | 24 घंटे में इतना बढ़ा जलस्तर |
| खरकई | 127.490 मीटर | 129.00 मीटर | 1.5 मी |
| सुवर्णरेखा | 117.020 मीटर | 121.50 मीटर | 1.8 मी |
Also Read
बोकारो का मौसम : लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड़ गिरे, सड़कों पर जलजमाव
रांची में भारी बारिश के बाद उतरी एनडीआरएफ की टीम, एक दिन में इतनी वर्षा, देखें VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




