Jamshedpur News : श्रम मंत्री से मिले टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव एवं यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव नितेश राज ने गुरुवार को झारखंड के श्रम मंत्री संजय यादव से शिष्टाचार मुलाकात की

विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सुविधाओं में की जाये बढ़ोत्तरी : नितेश राज

Jamshedpur News :

टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव एवं यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव नितेश राज ने गुरुवार को झारखंड के श्रम मंत्री संजय यादव से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा. इस दौरान उन्होंने निजी कंपनियों और असंगठित क्षेत्र से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की वर्तमान स्थिति की ओर ध्यान आकृष्ट कराया तथा उनकी सामाजिक सुरक्षा और पेंशन सुविधाओं में सुधार की मांग की.

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि हरियाणा सरकार ने हाल ही में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए वृद्धावस्था पेंशन को जोड़कर न्यूनतम पेंशन ₹3000 करने की योजना शुरू की है. नितेश राज ने आग्रह किया कि झारखंड में भी इसी तरह की योजना लागू की जाये, जिससे बड़ी संख्या में पेंशनधारी लाभान्वित हो सकें.

उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार की ईपीएस-95 योजना के तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मात्र ₹1000 मासिक पेंशन मिलती है, जो वर्तमान महंगाई के दौर में अपर्याप्त है. श्रम मंत्री संजय यादव ने आश्वासन दिया कि हरियाणा मॉडल का अध्ययन कर आवश्यक कदम उठाये जायेंगे और आवश्यकता पड़ने पर टीम हरियाणा भेजी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola