Jamshedpur News : जमशेदपुर पश्चिमी से चुनाव लड़ेंगे सरयू राय, गैस सिलिंडर होगा चुनाव चिह्न
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :17 Oct 2024 12:21 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : झारखंड में जनता दल (यू) गैस सिलिंडर चुनाव चिह्न पर विधानसभा चुनाव लड़ेगा. यह चुनाव चिह्न भारतीय जनतंत्र मोर्चा का था. भारतीय जनतंत्र मोर्चा का विलय जदयू में हो जाने के कारण निर्वाचन आयोग ने यह चुनाव चिह्न जदयू को आवंटित किया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
झारखंड में जनता दल (यू) गैस सिलिंडर चुनाव चिह्न पर विधानसभा चुनाव लड़ेगा. यह चुनाव चिह्न भारतीय जनतंत्र मोर्चा का था. भारतीय जनतंत्र मोर्चा का विलय जदयू में हो जाने के कारण निर्वाचन आयोग ने यह चुनाव चिह्न जदयू को आवंटित किया है. इस प्रकार सरयू राय जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे, तो उनका चुनाव चिह्न गैस सिलिंडर होगा. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से 2019 में जब उन्होंने चुनाव लड़ा था, तब भी उनका चुनाव चिह्न गैस सिलिंडर ही था. इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग सचिवालय की अंडर सेक्रेटरी जसमीत कौर ने 16 अक्तूबर को झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने लिखा है कि झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में जदयू ने गैस सिलिंडर चुनाव चिह्न आवंटित करने की मांग की थी. उनकी मांग के आलोक में आयोग ने जदयू को झारखंड में गैस सिलिंडर चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है. उन्होंने लिखा है कि जनता दल यूनाइटेड पार्टी बिहार, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में मान्यता प्राप्त पार्टी है, जहां उनका चुनाव चिह्न तीर है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




