23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जिले में चापाकलों की मरम्मत के लिए अभियान शुरू, शिकायत करें होगा समाधान

भीषण गर्मी में आम जनता को पेयजल संबंधी समस्या से निजात के लिए कंट्रोल रूम खोला गया है.

पेयजल विभाग ने खोला कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्प लाइन नंबर, 0657 – 3577953/ 8969390985 / 8409569312 वरीय संवाददाता, जमशेदपुर गर्मी को देखते हुए पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर ने ग्रामीण क्षेत्रों में चापाकलों की मरम्मत के लिए अभियान शुरू किया है. पूर्व के आदेश को संशोधित करते हुए प्रमंडलीय कार्यालय में सहायक अभियंता शिव कुमार दिनकर, पेयजल एवं स्वच्छता अवर प्रमंडल जमशेदपुर के नेतृत्व में नियंत्रण कक्ष खोला गया है. यहां आम लोग पेयजल समस्या से संबंधी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. नियंत्रण कक्ष में शुभम कुमार सिंह और राहुल कुमार प्रतिनियुक्त किया गया है. दोनों कर्मचारियों को प्रतिदिन मिलने वाली शिकायतों को पंजी में शिकायत दर्ज करने का आदेश दिया गया है. कार्यालय अवधि में आम लोग पेयजल से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके अतिरिक्त सभी प्रखंड कार्यालयों में शिकायत पुस्तिका रखी गयी है. आम लोग यहां भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर के कार्यपालक अभियंता ने आदेश जारी किया है. प्रखंड का नाम — कनीय अभियंता — सहायक अभियंता 1. गोलमुरी सह जुगसलाई प्रशाखा 1 – आकाश जायसवाल 7007183961 शिव कुमार दिनकर 9430158557 2. गोलमुरी सह जुगसलाई प्रशाखा 2 चैतन्य कुमार मिश्र 7903911836 शिव कुमार दिनकर 9430158557 3. घाटशिला – कैलाश राम 9204220106 सीताराम बैठा 7717757642 4. डुमरिया – आकाश जायसवाल 7007183961 सीताराम बैठा 7717757642 5. मुसाबनी – चैतन्य कुमार मिश्र 7903911836 सीताराम बैठा 7717757642 6. धालभूमगढ़ – अखिलेश कुमार सिंह 9431178304 शिव कुमार दिनकर 9430158557 7. गुड़ाबांधा – अखिलेश कुमार सिंह 9431178304 शिव कुमार दिनकर 9430158557 8. चाकुलिया – भगीरथ रमानी 8709730882 शिव कुमार दिनकर 9430158557 9. बहरागोड़ा – मनोज कुमार 7982743430 शिव कुमार दिनकर 9430158557 प्रमंडलीय कार्यालय का कंट्रोल रूम नंबर – 0657 – 3577953 9430158557 8969390985 8409569312 ———– नगर निकायों में भी चल रहा कंट्रोल रूम पेयजल से संबंधित समस्याओं के निदान के लिए शहरी क्षेत्र के तीनों नगर निकायों में भी कंट्रोल रूम शुरू किया गया है. आम लोग चापाकल मरम्मत, टैंकर के लिए कंट्रोल रूम में अपनी शिकायत फोन पर दर्ज करा सकते हैं. जेएनएसी – 6201990399 जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र – टैंकर, चापाकल – 8210100179 मानगो नगर निगम – 8235686821/ 8789559592/ 7004519210 , 8210400416, 7992318067

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें