Jamshedpur News : अभिषेक हत्याकांड में पुलिस कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी
Updated at : 19 Nov 2024 9:31 PM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : परसुडीह के छोलागोड़ा के राशन दुकानदार अभिषेक हेंब्रम की हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस सूत्रों की मानें तो हत्यारोपी रौशन हेंब्रम व उसके साथी भोला के बारे में पुलिस ने पता लगा लिया है.
विज्ञापन
आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस कर रही छापेमारी
Jamshedpur News :
परसुडीह के छोलागोड़ा के राशन दुकानदार अभिषेक हेंब्रम की हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस सूत्रों की मानें तो हत्यारोपी रौशन हेंब्रम व उसके साथी भोला के बारे में पुलिस ने पता लगा लिया है. पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस मामले का उद्भेदन कर सकती है. हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कोई भी जानकारी देने से साफ इनकार कर रही है. बता दें कि ग्राहक को लेकर अभिषेक और रौशन में विवाद हुआ था. हालांकि दोनों के बीच संपत्ति को लेकर भी विवाद की बात सामने आ रही है. दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं.परिजनों व ग्रामीणों ने घेरा था थाना
बता दें कि अभिषेक के हत्यारोपी रौशन और उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को अभिषेक के परिजन और ग्रामीणों ने परसुडीह थाना का घेराव किया था. इस दौरान डीएसपी विधि-व्यवस्था तौकिर आलम ने परिजनों को जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था. गौरतलब है कि 14 नवंबर को अभिषेक हेंब्रम की हत्या गोली मार कर दी गयी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




