Jamshedpur News : फंदे से लटकी महिला का छह दिनों बाद इलाज के दौरान मौत

Updated at : 09 Feb 2025 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : फंदे से लटकी महिला का छह दिनों बाद इलाज के दौरान मौत

Jamshedpur News : जुगसलाई थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती रोड बड़ौदा बाजार के पास रहने वाले विशाल महतो की पत्नी स्नेहा महतो ( 39 वर्ष) का टीएमएच में इलाज के दौरान शनिवार की रात मौत हो गयी.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

जुगसलाई थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती रोड बड़ौदा बाजार के पास रहने वाले विशाल महतो की पत्नी स्नेहा महतो ( 39 वर्ष) का टीएमएच में इलाज के दौरान शनिवार की रात मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार स्नेहा महतो ने गत दो फरवरी को घर में फंदे से लटककर आत्महत्या करने का प्रयास किया था. घरवालों ने उन्हें फंदे से उतार कर टीएमएच में भर्ती कराया. जहां इलाज के क्रम में शनिवार की रात मौत हो गयी.

सूचना मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने विशाल महतो पर नशा करने का आरोप लगाया. विशाल के नशा करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था. इसी कारण स्नेहा ने गुस्से में फंदे से लटक कर जान देने का प्रयास किया. रविवार को पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया. मृतका के दो बच्चे हैं. मानगो डिमना रोड में उसका मायका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola