Jamshedpur News : भाजपा कदमा मंडल में संगठन पर्व के दौरान हंगामा
Updated at : 11 Feb 2025 12:41 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : भाजपा के कदमा मंडल में संगठन पर्व के दौरान जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान बैठक प्रभारी कल्याणी शरण ले रही थी.
विज्ञापन
सदस्यता अभियान में पुराने नेताओं की अनदेखी का उठा मुद्दा
Jamshedpur News :
भाजपा के कदमा मंडल में संगठन पर्व के दौरान जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान बैठक प्रभारी कल्याणी शरण ले रही थी. मंडल के पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष पर अनदेखी का आरोप लगाते हुये कहा कि सिर्फ चुनिंदा लोगों को लेकर ही सदस्यता अभियान चलाया गया. मंडल में सदस्यता अभियान नहीं चलाया गया. पूरे मंडल में एक भी कैंप नहीं लगाया गया, ना जन जागरण अभियान चलाया गया. इसका परिणाम हुआ कि मंडल में सदस्यता अभियान ना की स्थिति में रहा. सक्रिय सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दौड़ाया जा रहा है. इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है, रोष व्याप्त है. संगठन पर्व को लेकर बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह एवं वरिष्ठ नेताओं को सूचना तक नहीं दी जा रही है. इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने बैठक में हंगामा किया और बाहर निकल गये और जमकर नारेबाजी की. इस बारे में पूछे जाने पर प्रभारी कल्याणी शरण ने कहा कि कुछ लोगों ने सदस्यता अभियान को लेकर आपत्ति जतायी है. कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय की कमी है. फिर से बैठक कर मसले का हल निकाला जायेगा. यह लोकतांत्रिक पार्टी है, जिसमें लोग अपनी बातों को रखते हैं. नाराजगी दूर की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




