Jamshedpur News : बागबेड़ा : अधिवक्ता विनोद कुमार शाह के साथ दो युवकों ने की मारपीट

Updated at : 26 Feb 2025 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : बागबेड़ा : अधिवक्ता विनोद कुमार शाह के साथ दो युवकों ने की मारपीट

Jamshedpur News : जमशेदपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता विनोद कुमार शाह को स्कूटी संख्या (जेएच05डीएक्स-6209) पर सवार दो युवकों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. बदमाशों ने विनोद की पत्नी के साथ भी मारपीट की.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

जमशेदपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता विनोद कुमार शाह को स्कूटी संख्या (जेएच05डीएक्स-6209) पर सवार दो युवकों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. बदमाशों ने विनोद की पत्नी के साथ भी मारपीट की. घटना मंगलवार की शाम करीब 7.30 बजे की है. घटना के संबंध में अधिवक्ता विनोद कुमार शाह ने बागबेड़ा थाना में केस दर्ज कराया है.

घटना के संबंध में अधिवक्ता विनोद कुमार शाह ने बताया कि वह कोर्ट से अपने घर लौट रहे थे. उस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ थी. उसी दौरान बागबेड़ा डीबी रोड चौक के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी में धक्का मार दिया. जब उन्होंने उसका विरोध किया तो दोनों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान दोनों ने उनकी पत्नी को अश्लील गाली भी दी. जब उन्होंने उसका विरोध किया तो फिर से दोनों ने मारपीट की. बीच-बचाव के दौरान दोनों युवकों ने उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की. लोगों की भीड़ जमा होने पर दोनों मौके से फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola