Jamshedpur News : उद्यमी के शोरूम को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Jamshedpur News : बिष्टुपुर सीएच एरिया निवासी व शहर के प्रमुख उद्यमी दिलीप गोयल को फोन पर शोरूम को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला कोई और नहीं उनका पूर्व सुपरवाजर राहुल तिवारी उर्फ राहुल पारिख ही निकला.
उद्यमी का पूर्व सुपरवाइजर था आरोपी राहुल तिवारी
धमकी में इस्तेमाल मोबाइल पुलिस ने किया जब्त
सोनार के मजदूर से फोन मांग कर किया था कॉल
Jamshedpur News :
बिष्टुपुर सीएच एरिया निवासी व शहर के प्रमुख उद्यमी दिलीप गोयल को फोन पर शोरूम को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला कोई और नहीं उनका पूर्व सुपरवाजर राहुल तिवारी उर्फ राहुल पारिख ही निकला. पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार राहुल पारिख जुगसलाई पुरानी बस्ती रोड पारीख भवन का रहने वाला है. वर्ष 2020 में कंपनी प्रबंधन द्वारा राहुल पारिख को नौकरी से निकाल दिया गया था. वर्तमान में दूसरे जगह काम कर रहा था. पुलिस ने गिरफ्तार राहुल पारिख की निशानदेही पर धमकी में इस्तेमाल की गयी मोबाइल भी जब्त कर ली है. गुरुवार को केस का उद्भेदन करते हुये एसएसपी किशोर कौशल ने पत्रकारों को बताया कि गत चार मार्च को राहुल पारिख ने एक सोनार के मजदूर का फोन मांग कर उद्यमी को फोन कर उनके शोरूम पर बम से हमला करने की धमकी दी थी. फोन करने के बाद उसने कॉल डिटेल को डिलिट कर दिया और मोबाइल उक्त मजदूर को वापस कर दिया. उसने मजदूर को झांसा दिया कि उसका मोबाइल रिचार्ज नहीं है.सिटी एसपी के नेतृत्व में टीम का किया गया था गठन
उद्यमी द्वारा बिष्टुपुर थाना में शिकायत करने पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष की अगुवाई में टीम का गठन किया गया था. जिसमें डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर, बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश ठाकुर समेत अन्य को शामिल किया गया था. गिरफ्तार राहुल पारीख पूर्व में उद्यमी के कंपनी में बतौर सुपरवाइजर काम करता था.मालूम हो कि बिष्टुपुर सीएच एरिया निवासी व एएसएल मोटर्स के मालिक दिलीप गोयल शहर के प्रतिष्ठित उद्यमी हैं. बदमाश द्वारा चार फरवरी की रात 9.30 बजे उन्हें फोन कर शोरुम को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी. फोन आने के बाद से दिलीप गोयल समेत उनका परिवार काफी भयभीत था. इस घटना की जानकारी होने पर शहर के कारोबारी व उद्यमी भी भयभीत थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




