ePaper

चंपाई सोरेन से मिले टाटा मोटर्स के ईडी गिरीश वाघ, सीएम बोले- कंपनी के विस्तार और निवेश में करेंगे मदद

Updated at : 29 Jun 2024 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
tata motors ed meets jharkhand cm champai soren

चंपाई सोरेन के साथ टाटा मोटर्स के इडी. फोटो : प्रभात खबर

Jamshedpur News : टाटा मोटर्स के ईडी गिरीश वाघ कई अधिकारियों के साथ सीएम चंपाई सोरेन से मिले. मुख्यमंत्री ने कंपनी के विस्तार और निवेश में मदद का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

Jamshedpur News: टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल बिजनेस यूनिट के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गिरीश वाघ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार (29 जून) को झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री को कंपनी के विस्तार के बारे में जानकारी दी.

टेल्को टाउनशिप समेत कंपनी की अन्य परियोजनाओं पर हुई बात

टेल्को टाउनशिप से लेकर टाटा कमिंस के साथ हाइड्रोजन और सस्टेनेबिलिटी पर किस तरह से काम हो रहा है, इस बारे में विस्तार से चर्चा की. इस दौरान टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट हेड रवींद्र कुलकर्णी समेत अन्य पदाधिकारी भी थे.

टाटा मोटर्स में लगातार ब्लॉक क्लोजर पर भी हुई चंपाई सोरेन से बात

कंपनी की ओर से लगातार लिये जा रहे ब्लॉक क्लोजर पर भी बातचीत हुई, क्योंकि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का विधानसभा क्षेत्र भी इससे प्रभावित हो रहा है. जमशेदपुर शहर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाली कंपनियां ब्लॉक क्लोजर से प्रभावित हो रही हैं.

कंपनी के नये निवेश के बारे में भी सीएम से हुई विस्तार से चर्चा

इन कंपनियों में अधिकतर मजदूर उनके ही विधानसभा क्षेत्र के काम करते हैं. इस पर भी सकारात्मक बातचीत हुई. सरकार की ओर से मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है. सूत्रों के मुताबिक, कंपनी के नये निवेश के बारे में भी विस्तार से चर्चा हुई है. हालांकि कंपनी की ओर से इस मुलाकात के बारे में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है.

Also Read

टाटा मोटर्स में स्थायीकरण के लिए निकली 225 बाइ सिक्स कर्मियों की लिस्ट, तीन से मेडिकल जांच

टाटा मोटर्स में दो दिनों का ब्लॉक क्लोजर, आज से तीन दिन नहीं होगा कामकाज

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola